मप्र पुलिस के एडीजी विजय कटारिया ने जानी प्रो. हाशमी की कुशलक्षेम्, अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर सपत्नीक रतलाम पहुंचे

मप्र पुलिस के एडीजी विजय कटारिया सपत्नीक साहित्यकार एवं कवि प्रो. अज़हर हाशमी की कुशलक्षेम् जानने उनके निवास पहुंचे।

Aug 4, 2023 - 21:09
 0
मप्र पुलिस के एडीजी विजय कटारिया ने जानी प्रो. हाशमी की कुशलक्षेम्, अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर सपत्नीक रतलाम पहुंचे
मप्र के एडीजीपी विजय कटारिया एवं उनकी पत्नी सुुनीता कटारिया प्रो. अज़हर हाशमी के निवास पर उनकी कुशलक्षेम जानने पहुंचे।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ख्यात चिंतक, कवि और लेखक प्रो अज़हर हाशमी की कुशलक्षेम जानने के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ एडीजी विजय कटारिया और उनकी पत्नी संगीता कटारिया शुक्रवार को रतलाम पहुंचे। कटारिया दंपति ने प्रो. हाशमी के इंदिरा नगर स्थित निवास पहुंच कर करीब पौन घंटे तक चर्चा की। उन्होंने प्रो. हाशमी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की।

एडीजी कटारिया ने मुलाकात के दौरान प्रो. हाशमी के बारे में कहा कि ये रतलाम और मप्र की शान हैं। प्रो. हाशमी का स्वास्थ्य खराब होने के बारे में जानकारी मिलने के बाद मैं पत्नी संगीता के साथ आया हूं। प्रो. हाशमी का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है, यह जानकर खुशी हो रही है। कटारिया दंपति साहित्य में काफी रुचि रखती हैं और वे प्रो. हाशमी की रचनाओं, लेख और उनकी सूफी परंपरा की सादगी से काफी प्रभावित हैं।

सामान्य व्यक्ति की तरह बैठे घर में

एडीजी कटारिया जब उनके निवास पहुंचे तो आगे के कक्ष में बहुत सारा सामान पड़ा हुआ था, बैठने के लिए बहुत कम जगह थी। इसके बाद भी कटारिया दंपति सोफे पर थोड़ी सी जगह में ही पूरे समय बैठकर स्वास्थ्य और साहित्य पर चर्चा करते रहे।

शाल-श्रीफल से स्वागत

प्रो. हाशमी ने कटारिया दंपति का शाल-श्रीफल और पुष्प भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान कटारिया परिवार के बारे में भी प्रो. हाशमी ने चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कटारिया दंपति का बेटा इस समय अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।