प्रतिभा सम्मान : अनुनाद संस्था एवं राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति 25 मई को करेगी 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों का सम्मान, 90 प्रतिशत व अधिक अंक वाले होंगे सम्मानित

अनुनाद एवं राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति द्वारा 10वीं और 12वीं के प्रतिभावान विद्यार्तियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह 25 मई को होगा।

May 22, 2025 - 22:49
 0
प्रतिभा सम्मान : अनुनाद संस्था एवं राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति 25 मई को करेगी 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों का सम्मान, 90 प्रतिशत व अधिक अंक वाले होंगे सम्मानित
प्रतिभा सम्मान समारोह।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए नगर की सक्रिय संस्था अनुनाद एवं राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति द्वारा 25 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें सीबीएसई एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र के कक्षा 10वीं और 12वीं के 90 फीसदी या अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

अनुनाद के अध्यक्ष अजीत जैन और राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि सम्मान समारोह 25 मई को शाम 5 बजे होटल पुष्पांजलि पैलेस, मेडिकल कॉलेज के आगे, सैलाना रोड, रतलाम पर होगा। इसमें गत वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। जैन एवं पंवार ने कक्षा 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे अपनी अंकसूची और विवरण संस्था को उपलब्ध करवाएं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।