खेल उपलब्धि ! सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम के 8 विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में किया कमाल

रतलाम सांदीपनि विद्यालय विनोबा के खिलाड़ियों ने संभाग स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए पात्रता प्राप्त कर ली है।

Sep 13, 2025 - 22:17
 0
खेल उपलब्धि ! सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम के 8 विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में किया कमाल
संभागीय शालेय खेलकूद स्पर्धा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ सांदीपनी विद्यालय विनोबा रतलाम के साथ उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर और खेल शिक्षक प्रहलाद बैरागी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के शासकीय सांदीपनि विद्यालय विनोबा के 8 विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अब ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगेl

संस्था प्राचार्य संध्या वोरा एवं उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कुबेर कुमार पारा गोला फेंक में प्रथम, शिवराज तंवर रिले में प्रथम, नितिन प्रजापति क्रॉस कंट्री एवं रिले में प्रथम, चंदन 600 मीटर मिनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लक्ष्मी 400 मीटर और दिव्या गढ़वाल, सुनीता जोड़ियां और रानी कटारा ने एथेलेटिक्स में विभिन्न इवेंट्स में संभाग स्तर पर विजेता रहीं। ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों की सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर एवं संस्था के खेल शिक्षक प्रहलाद बैरागी ने शुभकामनाएं दीl

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।