अखिल भारतीय ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 6 सितंबर को, रतलाम के 8 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
अखिल भारतीय ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 6 सितंबर (रविवार) को होगी। रतलाम के 8 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। 20 मिनट में 50 प्रश्न हल करने होंगे। विजेताओं को चेतन्य काश्यप फाउंडेशन पुरस्कृत करेगा।
सुबह 5 से शाम 5 बजे तक होगी परीक्षा; 20 मिनट में हल करने होंगे 50 प्रश्न, विजेताओं को चेतन्य काश्यप फाउंडेशन देगा पुरस्कार
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा रविवार, 6 सितंबर को होगी। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस ऑनलाइन परीक्षा में रतलाम से 8 हजार से अधिक परीक्षार्थी सहभागिता करेंगे। परीक्षा सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को 20 मिनट में 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जनसामान्य में खेलों के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से क्रीड़ा भारती द्वारा प्रतिवर्ष अखिल भारतीय स्तर पर क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाती है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन होगी। परीक्षार्थी अपने घर से ही मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। परिवारजन भी सामूहिक रूप से परीक्षा में सहभागिता कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें
आईडी-पासवर्ड से कर सकेंगे लॉगिन
परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी क्रीड़ा भारती की वेबसाइट https://kreedabharatikgp.org पर जाकर लॉगिन कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए आवश्यक आईडी और पासवर्ड मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से प्राप्त होंगे, जिनका उपयोग कर वे ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा के विजेताओं को ये पुरस्कार चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर के समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार
- प्रथम पुरस्कार: 1 लाख रुपए - 1 विजेता
- द्वितीय पुरस्कार: 50-50 हजार रुपए - 2 विजेता
- तृतीय पुरस्कार: 25-25 हजार रुपए - 6 विजेता
- चतुर्थ पुरस्कार: 11-11 हजार रुपए - 11 विजेता
ये भी पढ़ें







