कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
मप्र भापजा के प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण की दिशा में कार्रवाई करते हुए अधिकारियों निर्देश दिए।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं एवं सुझावे सुने तथा संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जिन प्रकरणों में विभाग की कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
कैबिनेट मंत्री काश्यप ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर उसके समाधान का प्रयास किया जाएगा। आमजन की जनसमस्याओं का समाधान और उन्हें शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
ये भी पढ़ें
2पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर तीन दिन हड़ताल 28 सितंबर से, रतलाम में बैंक शाखाओं के बाहर होगा प्रदर्शन, बैंकों में होगा लेन-देन रविवार को
3वरिष्ठ IAS पी. नरहरि के नाम की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल तैयार कर भेजी फ्रैंड रिक्वेस्ट, सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री से ठग लिए 1.65 लाख रुपए
4कांग्रेस नेता आशीष डेनियल (मैड़ा) के घर चल रहा था जुआ! 2 बेटों सहित 9 जुआरी गिरफ्तार, 69 हजार रुपए बरामद



