BJP संगठन चुनाव : रतलाम जिले के 24 मंडलों के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने की नियुक्तियां

भाजपा के संगठनात्मक चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है। रतलाम जिले के मंडलों में चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।

Nov 4, 2024 - 00:32
 0
BJP संगठन चुनाव : रतलाम जिले के 24 मंडलों के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने की नियुक्तियां
भाजपा संगठन चुनाव की तैयारी शुरू।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने जिले के सभी 24 मंडलों में चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए हैं। ये नियुक्तियां जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की सहमति से की गई हैं।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम विधानसभा में दीनदयाल मंडल में राजेंद्र सिंह लुनेरा, ठाकरे मंडल में प्रदीप चौधरी, सूरजमल जैन मंडल में लाल बहादुर पाटीदार, मुखर्जी मंडल में राजेंद्र पाटीदार एवं अम्बेडकर मंडल में रतनलाल लाकड़ चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। रतलाम ग्रामीण के धराड़ मंडल में मनोहर पोरवाल, बांगरोद में शैलेंद्र डागा, शबरी मंडल में नंदन राज जैन, चंद्रशेखर आजाद मंडल में शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया, नामली मंडल में मनोज शर्मा, आलोट विधानसभा के आलोट में संगीता चारेल, जोगणिया माताजी में बाबूलाल कर्णधार, खरवाकलां में बलवंत भाटी, ताल में सुनील सारस्वत व बड़ावदा में पिंकेश मेहरा चुनाव अधिकारी रहेंगे। 

इसी प्रकार सैलाना विधानसभा के राजापुरा माताजी में संजय पितलिया ‘बंटी’, सरवन में अशोक पंड्या, सैलाना में नंदकिशोर महावार, बाजना में कीर्तिशरण सिंह, रावटी में जयवंत कोठारी, जावरा विधानसभा के जावरा नगर में निर्मल कटारिया, जावरा ग्रामीण में क्रांति जोशी, सुखेड़ा में भूपेंद्र जायसवाल एवं पिपलौदा में कालू सिंह परिहार चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।