भाजपा 14 अगस्त को मनाएगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, प्रदर्शनी एवं मौन जुलूस का होगा आयोजन

विभाजन विभीषिका दिवस 14 अगस्त को भाजपा प्रदर्शन और मौन जुलूस का आयोजन करेगी।

Aug 13, 2023 - 22:38
 0
भाजपा 14 अगस्त को मनाएगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, प्रदर्शनी एवं मौन जुलूस का होगा आयोजन
भाजपा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाएगा। इस दिन मौन जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस से पूर्व पार्टी कार्यकर्ता पोस्ट ऑफिस पर एकत्र  होकर आजादी के समय देश विभाजन पर समाचार-पत्रों में प्रकाशित लेख आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर शाम 5 बजे सैलाना बस स्टैण्ड स्थित पोस्ट ऑफिस पर प्रदर्शनी का अवलोकन के बाद मौन जुलूस निकलेगा। यह पोस्ट ऑफिस रोड से सैलाना बस स्टैंड होते हुए शहीद चौक पहुंचेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी जयवंत कोठारी, राजेन्द्र पाटीदार एवं कीर्तिशरण सिंह ने जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, वार्ड संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रभारी, वरिष्ठजन कार्यकर्ता साथियों से मौन जुलूस में अधिक से अधिक उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।