भाजपा का स्थापना दिवस कल, जिले के सभी बूथों पर होगा सेलिब्रेशन, कार्यकर्ता घर-घर फहराएंगे भाजपा का ध्वज, प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन का प्रासरण भी होगा

भाजपा द्वारा 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारी जारी है। स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण के साथ प्रधामंत्री के उद्बोधन का प्रसारण भी होगा।

Apr 5, 2023 - 14:58
 0
भाजपा का स्थापना दिवस कल, जिले के सभी बूथों पर होगा सेलिब्रेशन, कार्यकर्ता घर-घर फहराएंगे भाजपा का ध्वज, प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन का प्रासरण भी होगा
भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस मौके पर जिला कार्यालय के साथ जिले के सभी बूथों पर एक साथ स्थापना दिवस का सेलिब्रेशन होगा। सुबह 9 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद 9.15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन होगा जिसका प्रसारण सभी जगह देखा और सुना जाएगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश भाजपा ने स्थापना दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत भाजपा कार्यालय की आकर्षक साज-सज्जा की जाएगी। पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा और पार्टी के पितृपुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया जाएगा।

जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। बूथ स्तर पर बूथ समिति, पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति पार्टी सदस्यों के साथ स्थापना दिवस मनाएंगी। मंडल स्तर पर बूथों का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित होगा। इनमें भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे। स्थापना दिवस पर दोपहर 1.00 बजे जिलाध्यक्ष द्वारा दीवार लेखन किया जाएगा। 2 बजे मंडल अध्यक्ष अपने मंडलों में और उसके बाद सभी बूथ अध्यक्ष अपने बूथों पर दीवार लेखन करेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।