सक्षम नारी – सशक्त भारत : महिला एवं बाल विकास विभाग की 100 दिवसीय गतिविधि शुरू, जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने दी HUB की जानकारी

मिशन शक्ति के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संकल्प नाम से 10 दिवसीय गतिविधि आयोजित की जा रही है। 21 जून को शुरू हुई यह गतिविधि 30 अक्टूबर तक चलेगी।

Jun 24, 2024 - 12:09
 0
सक्षम नारी – सशक्त भारत : महिला एवं बाल विकास विभाग की 100 दिवसीय गतिविधि शुरू, जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने दी HUB की जानकारी
महिला एवं बाल विकास विभाग की 100 दिनी गतिविधि शुरू।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 100 दिवसीय गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने महिलाओं और बच्चों को HUB फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वुमन (न्यू) के बारे में जानकारी दी गई गई।

भारत सरकार के मिशन शक्ति के तहत सक्षम नारी – सशक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आयोजित 100 दिवसीय गतिविधिय के तहत वन स्टॉप सेंटर द्वारा रतलाम और जावरा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी सिन्हा ने बताया गतिविधियों का आयोजन 21 जून से शुरू हो चुका है। पहले दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत महिलाओं और बच्चों को योगाभ्यास कराया गया। 22 जून को महिलाओं और बालिकाओं को HUB के उद्देश्य बारे में बताया गया। इसी प्रकार की गतिविधियां 30 अक्तूबर तक चलेंगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।