कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ने ली महापौर और नगर निगम आयुक्त की बैठक, शहर विकास को लेकर ये दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल से चर्चा कर शहर के विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए कहा। उन्होंने शहर में जल भराव की समस्या पर चिंता जताई।

Sep 8, 2025 - 22:09
 0
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ने ली महापौर और नगर निगम आयुक्त की बैठक, शहर विकास को लेकर ये दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने महापौर प्रहलाद पटेल रतलाम के विकास को लेकर चर्चा की।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लगातार हो रही भारी बारिश ने शहरवासियों की परेशानियां बढ़ा दी है। इसे लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने चिंता जताई है। उन्होंने शहर में जल भराव को लेकर चिंता जताई और ऐसी स्थिति न बने इसका बंदोबस्त करने के निर्देश दिए।

शहर में विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने महापौर एवं नगर निगम आयुक्त के साथ बैठक ली। इसमें शहर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए निगम के अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम आयुक्त अनिल भाना उपस्थित रहे।

मंत्री काश्यप ने कहा कि बारिश में शहर में हुए जल भराव की समस्या जिन क्षेत्र में हुई है, वहां व्यवस्था दुरुस्त की जाए जिससे भविष्य में इस तरह की स्थिति निर्मित न हो एवं उन क्षेत्रों का जायजा लेकर व्यवस्था को तत्काल बेहतर किया जाए। बैठक में रतलाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नेहरू स्टेडियम के विकास, मां कालिका माता लोक के विकास को लेकर की गई घोषणा के संबंध में डीपीआर तैयार करते हुए आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर में तैयार होने वाले रीजनल पार्क के बारे में जानकारी ली एवं गंगासागर से औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए उचित निर्देश दिए। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।