व्यवस्था में बदलाव ! SDM अनिल भाना ने फिर संभाला नगर निगम आयुक्त का प्रभार, हिमांशु भट्ट का ट्रांसफर होने पर मिली जिम्मेदारी

कलेक्टर राजेस बाथम के आदेश पर एसडीएम अनिल भाना ने नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया है। उन्हें आयुक्त हिमांशु भट्ट का तबादला होने पर यह जिम्मेदारी दी गई है।

Jun 17, 2025 - 22:16
Jun 18, 2025 - 02:42
 0
व्यवस्था में बदलाव ! SDM अनिल भाना ने फिर संभाला नगर निगम आयुक्त का प्रभार, हिमांशु भट्ट का ट्रांसफर होने पर मिली जिम्मेदारी
नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण करते एसडीएम अनिल भाना।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट भोपाल हुआ। वे अब वहां नगरीय प्रशासन विभाग में उप संचालक की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे रिक्त हुए पद की जिम्मेदारी एसडीएम अनिल भाना को सौंपी गई है। यह व्यवस्था कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा की गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के परिपालन में एसडीएम अनिल भाना ने नगर निगम पहुंच कर आयुक्त का पदभार संभाल लिया। भाना इससे पहले भी नगर निगम आयुक्त का पदभार संभाल चुके हैं। 

150

यह भी देखें... बड़ा फेरबदल ! रतलाम जिले के 72 पंचायत सचिव के तबादले, जिला पंचायत CEO ने जारी किया आदेश 

500
200

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।