मुख्यमंत्री चौहान ने चैत्र नवरात्रि पर बेटियों के साथ लगाए पौधे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चैत्र नवरात्रि के आरंभ पर बेटियों के साथ श्यामला स्थित उद्यान में बरगद, आँवला और चंपा के पौधे रोपे।

Mar 22, 2023 - 20:15
 0
मुख्यमंत्री  चौहान ने चैत्र नवरात्रि पर बेटियों के साथ लगाए पौधे
सीएम शिवराज सिंह चौहान बेटियों के साथ पौधारोपण करते हुए

एसीएन टाइम्स @ भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चैत्र नवरात्रि के आरंभ पर बेटियों के साथ श्यामला स्थित उद्यान में बरगद, आँवला और चंपा के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान ने नव रात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यही कामना है कि देवी कृपा की वर्षा हम सब पर होती रहे।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ बेटी शुभ्यांशी उपाध्याय ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। कुमारी हर्षाली, अंशिका, प्रिया और अंशिता ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ नसरूल्लागंज के सामाजिक कार्यकर्ता अजय सोनी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा। धीरज सोनी, देवेंद्र सोनी, जगदीश विश्वकर्मा, जगदीश गुर्जर, संतोष सोनी, मानवी, आयुषी, आशी और अधिरा साथ थी। पौध-रोपण में शुभम उपाध्याय, कंचन उपाध्याय, नेहा पाटनकर, सौम्या पाटनकर, अंजना राजपूत, तनुष्का राजपूत भी शामिल हुईं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।