मुख्यमंत्री मोहन यादव डेढ़ घंटे रुकेंगे रतलाम में, 25वें खेल चेतना मेला में शामिल होने के बाद उज्जैन रवाना होंगे, यातायात पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्शन एवं पार्किंग प्लान

सीएम डॉ. मोहन यादव 21 दिसंबर को रतलाम में करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे। इस दौरान वे खेल चेतना मेले में शामिल होंगे। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायर्वशन प्लान और पार्किंग प्लान तैयार किया है।

Dec 20, 2024 - 23:40
Dec 21, 2024 - 11:42
 0
मुख्यमंत्री मोहन यादव डेढ़ घंटे रुकेंगे रतलाम में, 25वें खेल चेतना मेला में शामिल होने के बाद उज्जैन रवाना होंगे, यातायात पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्शन एवं पार्किंग प्लान
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री- मप्र।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 दिसंबर को रतलाम आ रहे हैं। वे यहां करीब डेढ़ घंटा रुकेंगे। वे 25वें खेल चेतना मेला में शामिल होने के बाद उज्जैन रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और आयोजन के मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्शन प्लान और वाहनों की प्रार्किंग की व्यवस्था नियत की गई है।

अधिकृत जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को सुबह 9.15 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर पहुंचुंगे। यहां से हेलिकॉप्टर द्वारा 10.25 बजे रतलाम आएंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12.00 बे बंजली हवाई पट्टी पहुंचकर उड़ान भरेंगे और 12.45 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इसके बाद वे उज्जैन जिले के डोंगला गांव, इंदौर होते हुए भोपाल पहुंचने का कार्यक्रम नियत है।

यातायात पुलिस ने मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान असुविधा से बचने के लिए चार पहिया वाहनों को लेकर बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं करें। पुलिस ने निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अनिवार्य रूप से पार्किंग करने की हिदायत दी है। अन्यथा यातायात मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में वाहनों को क्रेन से टोइंग किया जा सकता है। पुलिस ने समस्त नगरवासियों एवं दुकानदारों से सहयोग की अपील है।

यह रहेगा रूट एवं ट्रैफिक प्लान

  1. मेडिकल कॉलेज बंजली तिराहे (फन्टा) से लेकर हवाई पट्टी व दो बत्ती क्षेत्र तक भ्रमण के दौरान नो व्हीकल झोन रहेगा जिसमे समस्त प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। समस्त नागरिकों से अपील है कि परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें।
  2. रतलाम शहर से सैलाना व बांसवाड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन सालाखेड़ी, जावरा अण्डर ब्रिज, प्रताप नगर पुलिया होकर फोरलेन मार्ग से होते हुए नामली पंचेड़ फंटा से ग्राम पंचेड़ ग्राम धामनोद होते हुए सैलाना, बांसवाड़ा की ओर जाएंगे।
  3. सैलाना, बांसवाड़ा की ओर से रतलाम शहर की ओर आने वाले समस्त वाहन धामनोद से नामली पंचेड फन्टा होते हुए फोरलेन मार्ग से जावरा अथवा सातरुण्डा की ओर जा सकेंगे।
  4. बंजली फंटा से राम मंदिर, सैलाना बस स्टैण्ड की तरफ आने वाले भारी वाहन बंद रहेंगे। दो बत्ती से सैलाना बस स्टैण्ड तरफ आने वाले भारी वाहन बंद रहेंगे।
  5. फव्वारा चौक से दो बत्ती, सैलाना बस स्टैण्ड तरफ से आने वाले हो पहिया व चार पहिया वाहन मुख्यमंत्री के नगर आगमन के दौरान भारी वाहन बंद रहेंगे।
  6. वरोठ माता मंदिर से वन विभाग, बाजना बस स्टैण्ड की तरफ आने वाले भारी वाहन बंद रहेंगे।

    रूट डायवर्सन प्लान

    1. फव्वारा चौक से दिलबहार चौराहा, दो बत्ती, न्यू रोड, कोर्ट तिराहा, छत्रीपुल, तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनों के लिए नो व्हीकल जोन रहेगा।
    2. सैलाना बस स्टैण्ड से लोकेन्द्र टॉकिज, कॉलेज रोड, नगर निगम, दो बत्ती क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, टो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनों के लिए नो व्हीकल जोन रहेगा।
    3. आन्नद कॉलोनी से एल.एम.एल. तिराह, पोलोग्राउण्ड, कोर्ट तिराहा क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनों के लिए नो व्हीकल जोन रहेगा।
    4. डाट की पुल से दो बत्ती, घोड़ा चौराहा, पोलोग्राउण्ड क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिए नो व्हीकल जोन रहेगा।
    5. घास बाजार से चौमुखीपुल, डालूमोदी बाजार, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनों के लिए नो व्हीकल जोन रहेगा।
    6. मोचीपुरा से गुलाब चक्कर, कोर्ट तिराहा, पोलोग्राउण्ड क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनों के लिए नो व्हीकल जोन रहेगा।

    यहां रहेगा नो व्हीकल जोन

    1. फव्वारा चौक से एल.एम.एल तिराहा, कोर्ट तिराहा तक भ्रमण के दौरान नो व्हीकल जोन रहेगा।
    2. दिलबहार से डी.आई.टी. रोड, दो बत्ती, छत्रीपुल तक का रास्ता भ्रमण के दौरान नो व्हीकल जोन रहेगा।
    3. सैलाना बस स्टैण्ड से दो बत्ती, घोड़ा चौराहा, पोलोग्राउण्ड तक का रास्ता भ्रमण के दौरान नो व्हीकल जोन रहेगा।
    4. नगर निगम से छत्रीपुल, कोर्ट तिराहा, दो बत्ती तक का रास्ता भ्रमण के दौरान नो व्हीकल जोन रहेगा।

    वाहन पार्किंग व्यवस्था

    1. VIP वाहनों की पार्किंग पोलो ग्राउण्ड के सामने पार्किंग व्यवस्था की गई है।
    2. चार पहिया वाहनों की पार्किंग नम्बर-01 आम्बेडकर मैदान मे पार्किंग व्यवस्था की गई है।
    3. दो पहिया वाहनो की पार्किंग नम्बर-02 व्यवस्था बीमा अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था की गई है।
    4. बंजली एयर स्ट्रिप के सामने निमत्रंण कॉलोनी में दो पहिया वाहनों एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है।

    Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।