सावधान ! आपके साथ न हो जाए ऐसा... महिला ने नाम पर बना दी इंस्टाग्राम आईडी और शेयर कर दिए उसके फोटो, पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस

रतलाम के स्टेशन रोड थाने पर एक महिला की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने और उसके फोटो शेयर करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

Apr 2, 2025 - 09:47
 0
सावधान ! आपके साथ न हो जाए ऐसा... महिला ने नाम पर बना दी इंस्टाग्राम आईडी और शेयर कर दिए उसके फोटो, पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस
फर्जी इंस्टग्राम आईडी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में महिला की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसके फोटो शेयर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के काजीपुरा क्षेत्र की निवासी 38 वर्षीय एक महिला ने स्टेशन रोड थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उसके नाम से फर्जी आईडी बना दी है। इतना ही नहीं उस पर उसके फोटो भी शेयर कर दिए हैं। इसकी जानकारी उसे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से मिली। घटना 20 दिसंबर 2024 को दोपहर 12.00 बजे से लेकर 25 दिसंबर 2024 की रात 11.00 बजे के दरम्यान की बताई जा रही है।

आईटी एक्ट में दर्ज हुआ केस

स्टेशन रोड पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा 66(क) (b) में प्रकरण दर्ज किया है। मामले क जांच स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी द्वारा की जा रही है। इस बारे में उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।