भारी बारिश से छत्री गांव का डेम ओवरफ्लो, कई घरों में पानी घुसा, 150 बीघा जमीन जलमग्न, विधायक दिलीप मकवाना ने लिया जायजा

रतलाम के छत्री गांव में डेम के पानी में जलमग्न हुए क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नुकसानी का सर्वे करने के निर्देश दिए।

Sep 17, 2023 - 18:51
 0
भारी बारिश से छत्री गांव का डेम ओवरफ्लो, कई घरों में पानी घुसा, 150 बीघा जमीन जलमग्न, विधायक दिलीप मकवाना ने लिया जायजा
जमीन जलमग्न होने से खराब फसल विधायक मकवाना को दिखाते किसान।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में लगातार तेज बारिश के चलते रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के छत्री गांव में डेम ओवरफ्लो हो गया। इससे देर रात कई घरों में पानी घुस गया। इसके साथ ही लगभग 150 बीघा जमीन पानी में जलमग्न हो गई। ग्रामीणों आफत में होने की सूचना पर विधायक दिलीप मकवाना दो प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

विधायक मकवाना ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करने के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को डूबे क्षेत्र का तत्काल सर्वे करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को हर संभव मदद देते हुए सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था करें। विधायक ने ग्रामीणों से निवेदन किया कि प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। सुरक्षित स्थान पर रहें और नदी-नाले उफान पर हों तब नदी पार न करें। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर जिला प्रशासन के साथ हमें सूचित करें। भ्रमण के दौरान विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, सरपंच ईश्वरलाल वसुनिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।