भाजपा खेल प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारियों

भाजपा खेल प्रकोष्ठ की रतलाम जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिम्मेदारियां जिला संयोजक अनुज शर्मा ने बांटी।

Oct 11, 2022 - 09:23
 0
भाजपा खेल प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारियों
भाजपा खेल प्रकोष्ठ।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी घोषित की है। कार्यकारिणी का गठन भाजपा जिलाध्यक्ष एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप की सहमति से किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि खेल प्रकोष्ठ में जिला सहसंयोजक के रूप में हार्दिक कुरवारा, शुभम राणावत, नितिन राठौड़, सौरभ शर्मा, शक्ति सिंह, विजय शर्मा, प्रवीण जाट, रवि शर्मा, कार्तिक एवं अंकित कटारिया मनोनित किए गए हैं। देवराज यादव को मीडिया प्रभारी, प्रदीप राव को सह मीडिया प्रभारी, लखन वोहरा को सोशल मीडिया प्रभारी एवं प्रवेश परमार को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।