डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का बीएचएमएस चतुर्थ वर्ष का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ, पीयूष राठौड़, तितिक्षा पांडेय व प्राची बेन पटेल को उल्लेखनीय सफलता

म. प्र. मेडिकल साइन्स यूनिवर्सिटी जबलपुर द्वारा आयोजित बीएचएमएस चतुर्थ वर्ष की परीक्षा में डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रतलाम के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

Aug 24, 2024 - 22:08
Oct 13, 2024 - 09:42
 0
डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का बीएचएमएस चतुर्थ वर्ष का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ, पीयूष राठौड़, तितिक्षा पांडेय व प्राची बेन पटेल को उल्लेखनीय सफलता
पीयूष र्ठौड़, तितिक्षा पांडेय, प्राची बेन पटेल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म. प्र. मेडिकल साइन्स यूनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बी.एच.एम.एस. चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा।

इसमें पीयूष राठौड़ ने 1500 अंकों में से 1055 अंक प्राप्त कर प्रथम, तितिक्षा पांडेय ने 1044 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं प्राची बेन पटेल ने 1027 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम को लेकर सभी परीक्षार्थियों में हर्षोल्लास है।

डॉ. एस. एम. शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी सहित ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल एवं समस्त टीचिंग स्टाफ, महाविद्यालय के प्रबंधक दिनेश उपाध्याय आदि ने टॉपर एवं उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।