डॉ. मोहन यादव CM बनने के बाद पहली बार 23 मार्च को आ रहे रतलाम, लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को रतलाम आएंगे। वे यहां लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

Mar 22, 2024 - 21:36
Mar 23, 2024 - 02:38
 0
डॉ. मोहन यादव CM बनने के बाद पहली बार 23 मार्च को आ रहे रतलाम, लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री- मप्र।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री बननेके बाद 23 मार्च को पहली बार रतलाम आ रहे हैं। वे यहां लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। साथ में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चैहान भी उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को सुबह 09:30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा रतलाम के लिए रवाना होंगे। रतलाम में 10:15 बजे बंजली हवाई पट्टी पर उनका आगमन होगा। तत्पश्चात् 10:30 बजे होटल रूद्र पैलेस पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव रतलाम लोकसभा क्षेत्र की रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। बैठक के बाद 11:30 बजे वे रतलाम से राणापुर (झाबुआ) के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये शामिल होंगे बैठक में

बैठक में सांसद, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी एवं लोकसभा एवं जिला प्रभारी, मंडल पदाधिकारी एवं प्रभारी, मोर्चा जिला पदाधिकारी मंडल मोर्चा के अध्यक्ष शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम नगर आगमन पर आत्मीय स्वागत करने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर नगर में उनके स्वागत सहित कार्यकर्ताओं की बैठक से जुड़ी तैयारियों के संबंध में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, विधानसभा सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।