DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली के न्यायालयों में बंपर पद पर चल रही है भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई, 1 लाख से ज्यादा है सैलरी

Jobs 2024: दिल्ली के न्यायालयों में नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. यहां 12वीं पास और ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट्स के लिए कई पद पर भर्ती निकली हैं. रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं इसलिए अगर आप भी योग्य और इच्छुक हों तो बिना देर करे फटाफट अप्लाई कर दें. इन पदों के लिए एप्लीकेशन लिंक 18 जनवरी के दिन खुला था और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 8 फरवरी 2024 है. जानते हैं इन भर्तियों से जुड़े दूसरे जरूरी डिटेल. वैकेंसी विवरण इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 990 पदों पर भर्ती होगी. इनमें से सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 41 पद, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के 566 पद और पर्सनल असिस्टेंट के 383 पद शामिल हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे. इसके लिए कैंडिडेट्स को दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – dsssb.delhi.gov.in. यहीं से डिटेल भी पता किए जा सकते हैं. कौन कर सकता है अप्लाई आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड और यूनिवर्सिटी से बारहवीं पास की हो या ग्रेजुएशन किया हो. साथ ही उसे 40 शब्द प्रति मिनट टाइप राइटिंग में और 110 शब्द प्रति मिनट शॉर्ट हैंड में लिखने आते हों. एज लिमिट 18 से 30 साल है. आरक्षित श्रेणी को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. एप्लीकेशन फीस कितनी है इन द पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी कैटेगरी और महिला कैंडिडेट्स को शुल्क नहीं देना है. सेलेक्शन कैसे होगा इन पद पर सेलेक्शन कई लेवल की परीक्षा के बाद होगा. जैसे लिखित परीक्षा, एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन. परीक्षा तारीख और दूसरे अपडेट जानने के लिए समय-समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें. सैलरी कितनी मिलेगी सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (डिस्ट्रिक्ट और सेशन कोर्ट) की सैलरी 47 हजार से 1,51,000 के बीच होगी. पर्सनल असिस्टेंट (डिस्ट्रिक्ट और सेशन कोर्ट) की सैलरी 44,900 से 1,42,400 तक होगी. इसी प्रकार बाकी पदों की भी सैलरी है. नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.  यह भी पढ़ें: यूपी में CHO के बंपर पदों पर निकली भर्ती, ये करें अप्लाई 

Jan 30, 2024 - 12:11
 0
DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली के न्यायालयों में बंपर पद पर चल रही है भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई, 1 लाख से ज्यादा है सैलरी

Jobs 2024: दिल्ली के न्यायालयों में नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. यहां 12वीं पास और ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट्स के लिए कई पद पर भर्ती निकली हैं. रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं इसलिए अगर आप भी योग्य और इच्छुक हों तो बिना देर करे फटाफट अप्लाई कर दें. इन पदों के लिए एप्लीकेशन लिंक 18 जनवरी के दिन खुला था और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 8 फरवरी 2024 है. जानते हैं इन भर्तियों से जुड़े दूसरे जरूरी डिटेल.

वैकेंसी विवरण

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 990 पदों पर भर्ती होगी. इनमें से सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 41 पद, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के 566 पद और पर्सनल असिस्टेंट के 383 पद शामिल हैं.

आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे. इसके लिए कैंडिडेट्स को दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – dsssb.delhi.gov.in. यहीं से डिटेल भी पता किए जा सकते हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड और यूनिवर्सिटी से बारहवीं पास की हो या ग्रेजुएशन किया हो. साथ ही उसे 40 शब्द प्रति मिनट टाइप राइटिंग में और 110 शब्द प्रति मिनट शॉर्ट हैंड में लिखने आते हों. एज लिमिट 18 से 30 साल है. आरक्षित श्रेणी को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

एप्लीकेशन फीस कितनी है

इन द पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी कैटेगरी और महिला कैंडिडेट्स को शुल्क नहीं देना है.

सेलेक्शन कैसे होगा

इन पद पर सेलेक्शन कई लेवल की परीक्षा के बाद होगा. जैसे लिखित परीक्षा, एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन. परीक्षा तारीख और दूसरे अपडेट जानने के लिए समय-समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें.

सैलरी कितनी मिलेगी

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (डिस्ट्रिक्ट और सेशन कोर्ट) की सैलरी 47 हजार से 1,51,000 के बीच होगी. पर्सनल असिस्टेंट (डिस्ट्रिक्ट और सेशन कोर्ट) की सैलरी 44,900 से 1,42,400 तक होगी. इसी प्रकार बाकी पदों की भी सैलरी है.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: यूपी में CHO के बंपर पदों पर निकली भर्ती, ये करें अप्लाई 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।