जॉब अलर्ट ! धार स्थित प्लांट में भर्ती के लिए 6 जून को रतलाम की शासकीय आईटीआई में होगा कैम्पस ड्राइव का आयोजन

रतलाम स्थित शासकीय आईटीआई में 6 जून को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा। इसमें धार स्थित एक प्लांट के विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

Jun 1, 2023 - 23:41
 0
जॉब अलर्ट ! धार स्थित प्लांट में भर्ती के लिए 6 जून को रतलाम की शासकीय आईटीआई में होगा कैम्पस ड्राइव का आयोजन
जॉब अलर्ट।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  औद्यगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) में वेकमेट इंडिया लिमिटेड द्वारा कम्पनी के धार स्थित प्लांट में भर्ती के लिए एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्पस का आयोजन 6 जून को किया जाएगा। कैम्पस में विभिन्न आईटीआई ट्रेड्स, बी. कॉम., बी. एससी, एम. एससी. के पुरुष आवेदकों के लिए 88 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

आईटीआई के प्राचार्य ने बताया कि कैम्पस में भर्ती हेतु योग्यता 12वीं उत्तीर्ण, आईटीआई उत्तीर्ण एवं स्नातक है। कम्पनी द्वारा फीटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदक को एक वर्ष के प्रशिक्षण के दौरान स्टापेंड दिया जाएगा तथा एक वर्ष के प्रशिक्षण के उपरांत सकल वेतन दिया जाएगा। कैम्पस में सम्मिलित होने के लिए आवेदक आनलाईन पंजीयन कर सकते हैं तथा 6 जून को आईटीआई पर उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।

मूल दस्तावेज लेकर आईटीआई में हों उपस्थित

आयोजन के दिन आवेदक अपने मूल प्रमाण-पत्रों, बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.00 बजे आईटीआई पर उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती कम्पनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कम्पनी से समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करें। उपरोक्त कैम्पस में प्रतिभागियों हेतु कोई मार्ग व्यय, यात्रा व्यय नहीं दिया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।