पूर्व विधायक पारस सकलेचा जनता के सामने रखेंगे प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए घपले-घोटाले, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने पूर्व विधायक पारस सकलेचा दादा को आरोप पत्र समिति के उपाध्यक्ष के साथ ही भाजपा सरकार के घपले-घोटाले जनता के सामने रखने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Oct 8, 2022 - 23:05
 0
पूर्व विधायक पारस सकलेचा जनता के सामने रखेंगे प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए घपले-घोटाले, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
पारस सकलेचा।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश स्तरीय आरोप पत्र समिति गठित की है। इसमें रतलाम के पूर्व विधायक पारस सकलेचा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सकलरेचा को भाजपा सरकार के 18 साल में हुए घोटाले जनता के सामने रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस ने आरोप पत्र कमेटी का गठन आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया है। हाल ही में करोड़ों रुपए का पोषण आहार घोटाला सामने आया है। सकलेचा के अनुसार कांग्रेस ने पोषण आहार घोटाला प्रमुखता से जनता के सामने रखा। इसी क्रम में अब पार्टी मध्याह्न भोजन में हुई गड़बड़ी को जनता के बीच लाने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस का मानना है कि बीते एक दशक में मध्याह्न भोजन के नाम पर रसोइयों को 2 हजार करोड़ रुपए बांटे गए, उसका हिसाब भाजपा की प्रदेश सरकार से मांगा जाना चाहिए और उसे जनता के सामने रखा जाना चाहिए। भाजपा सरकार के ऐसे घपलों-घोटालों की लंबी फेहरिस्त है जिसे जनता के सामने रखा जाएगा। बता दें, कि सकलेचा ने पूर्व में व्यापमं घोटाले सहित कई गंभीर मुद्दों को तथ्यों के साथ उठाया था।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।