महिला कांग्रेस की रतलाम शहर कार्यकारिणी घोषित, 45 महिलाओं को मिलीं जिम्मेदारियां, 55 महिलाओं ने सदस्यता भी ली

रतलाम शहर की महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस दौरान अतिथियों ने प्रस्तावित हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

महिला कांग्रेस की रतलाम शहर कार्यकारिणी घोषित, 45 महिलाओं को मिलीं जिम्मेदारियां, 55 महिलाओं ने सदस्यता भी ली
रतलाम शहर महिला कांग्रेस की बैठक को संबोधित करती प्रदेश महामंत्री व जिला प्रभारी फरजाना खान।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर महिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कार्यकारी शहर अध्यक्ष कुसुम चाहर ने एक बैठक में की। उन्होंने 45 सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी और 55 नए सदस्य भी बनाए। इस मौके पर प्रदेश महिला महामंत्री एवं जिला प्रभारी फरजाना खान ने नारी सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। 

मुख्य अतिथि रतलाम जिला प्रभारी एवं महिला कांग्रेस महामंत्री फरजाना खान थीं। अन्य अतिथि यास्मीन शेरानी, प्रेमलता दवे, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमहापौर सतीश पुरोहित,  नगर निगम पार्षद दल के उपनेता कमरुद्दीन कचवाय, पार्षद दल सचेतक आशा रावत,  वरिष्ठ नेता रजनीकांत व्यास,  ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या रहे। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन किया गया। कार्यकारी शहर अध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत कर व स्वागत भाषण दिया। संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। अध्यक्ष ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को कांग्रेस के प्रत्येक आयोजन में कम से कम दो-दो लोगों को साथ लाने का आह्वान किया ताकि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बन सके।

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में सहभागिता का आह्वान

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी फरजाना खान ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देने और संगठन को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने बताया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रस्तावित हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 26 जनवरी को आरंभ हो रही है। इसमें महिलाओं को प्रमुख भूमिका निभानी है। अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। ब्लॉक प्रभारी हिना शेख एवं महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष कविता महावर ने किया। आभार प्रदर्शन महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रावत ने किया। अतिथियों को स्मृति चिह्न कार्यकारी शहर अध्यक्ष ने भेंट किए। 

किसे, क्या जिम्मेदारी सौंपी

उपाध्यक्ष : मनीषा व्यास, कविता महावर, निलोफर खान, मीनाक्षी सेन, भावना पेमाल, केसर बाई, नजमा बेलूत, आशा रावत।

ब्लॉक प्रभारी : हिना शेख, राधा प्रजापत।

 ब्लॉक अध्यक्ष : विद्या शर्मा, मुमताज खान ।

महामंत्री : मंजूबाला गुर्जर, दीपमाला सोलंकी, सुमनलता बैरवा, हेमा व्यास, कल्पना सिंह।

(सभी नई पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।)

सचिव : अर्चना शर्मा, तबस्सुम खान, रजिया मंसूरी, आरिफा कछवाया, ताज मसूरी, अफसाना शाह, अनीता बैरागी, अन्नू धबाई, मीना जाट, रजनी कैथवास, आयशा कुरैशी।

प्रवक्ता : भावना गामड़, रिया दुबे।

सह सचिव : आरती मिश्रा, खुशबू शर्मा, रेखा दियावट, बंटी मेघवाल, कुंती जाटव, ज्योति सिसौदिया, पुष्पा मानपाल, पूजा दुबे, सविता परिहार, सुनीता जैन, सारिका कसेरा, उषा पथरोड़।