उत्कृष्टता का सम्मान ! रतलाम जिले के 4 पुलिसकर्मी DG डिस्क से सम्मानित, एसपी अमित कुमार ने दी बधाई

मप्र के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने रतलाम के चार प्रधान आरक्षकों सहित प्रदेशभर के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

Oct 29, 2025 - 22:00
Oct 29, 2025 - 22:51
 0
उत्कृष्टता का सम्मान ! रतलाम जिले के 4 पुलिसकर्मी DG डिस्क से सम्मानित, एसपी अमित कुमार ने दी बधाई
भोपाल में मप्र के डीजी कैलाश मकवाना द्वारा रतलाम के चार पुलिसकर्मियों को डीजी डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा बुधवार को प्रदेश के श्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रतलाम के चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जिन्हें डीजी डिस्क प्रदान की गई।

सम्मान समारोह भोपाल में 7वीं वाहिनी बिसबल में आयोजित हुआ। इसमें पुलिस महानिदेशक ने पुलिसकर्मियों को डीजी डिस्क और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सम्मान वर्ष 2024 में विशेष कार्य करने के लिए किया गया। सभी पुलिसकर्मियों को एसपी अमित कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने कार्य में इसी प्रकार उत्कृष्टता बनाए रखने का आह्वान किया।

इनका हुआ सम्मान 

  1. कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश सिंह जाट, थाना दीनदयाल नगर, रतलाम।
  2. कार्यवाहक प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह पंवार, स्टेनो शाखा, एसपी कार्यालय, रतलाम।
  3. कार्यवाहक प्रधान आरक्षक लोमेश शर्मा, सी.सी.टी.एन.एस. शाखा, एसपी कार्यालय, रतलाम।
  4. प्रधान आरक्षक हेमलता, एसपी कार्यालय, रतलाम।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।