भारतीय वायुसेना (अग्निवीर) बनना चाहते हैं तो जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन और कितनी हो उम्र

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने के लिए आप आवेदन कर सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च नियत है।

Mar 21, 2023 - 20:14
 0
भारतीय वायुसेना (अग्निवीर) बनना चाहते हैं तो जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन और कितनी हो उम्र
वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के आवेदन आमंत्रित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम भारतीय वायुसेना (https://indianairforce.nic.in/) (अग्निवीर) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है। इच्छुक आवेदक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी यू. पी. अहिरवार ने बताया कि युवा आवेदक जिनका जन्म 26 दिसम्बर से 26 जून 2006 के मध्य हुआ हो, आवेदन करने के पात्र है। शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी या विज्ञापन भारतीय वायु सेना भर्ती की उपरोक्त वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। संबंधित लिंक एम. पी. रोजगार पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।