‘सफलता आसान है’ पुस्तक में संस्कारों से लेकर व्यवहार तक का है समावेश- प्रो. अज़हर हाशमी

प्रो. अजहर हाशमी ने मोटिवेशनल स्पीकर द्वारा लिखित पुस्तक ‘सफलता आसान है’ को संस्कार से व्यवहार तक का समावेश बताया।

Feb 7, 2024 - 23:43
 0
‘सफलता आसान है’ पुस्तक में संस्कारों से लेकर व्यवहार तक का है समावेश- प्रो. अज़हर हाशमी
प्रो. अज़हर हाशमी को अपनी पुस्तक सफलता आसान है भेंट करते मोटिवेशन स्पीकर बीएल प्रजापत।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मोटिवेशनल स्पीकर व लेखक बी. एल. प्रजापति ने 'सफलता आसान है' शीषर्क से लिखि पुस्तक साहित्यकार व चितंक प्रो. अजहर हाशमी को भेंट की। इस मौके पर प्रो. हाशमी ने कहा कि उक्त पुस्तक में कुल 46 अध्याय हैं और संस्कारों से लेकर व्यवहार तक का समावेश किया गया है।

प्रो. हाशमी ने कहा कि सफलता कब हासिल होगी, जब हम संस्कार से, विचारों से, अपने सदभाव से, कर्मशीलता से, अपने कर्तव्य पथ पर निरतंर चलने की शक्ति और आदत से हम अपनी तैयारियों में लगे रहें। उक्त पुस्तक में जीवन के सभी पहलुओं को उठाया गया है। पुस्तक में व्यक्ति से प्रारंभ से जीवन साथी के साथ कैसा व्यवहार हो तक के विषय पर लिखा गया है।

पुस्तक में समाज के सभी वर्गों की उन्नति एवं करियर संबंधित संस्कारों का उल्लेख किया गया है। विशेषकर युवा वर्ग लिए सफलताओं के अनेक सूत्र छोट-छोटे वाक्यों में बताए गए है। इस दौरान लेखक प्रजापति ने प्रो. हाशमी की कुशलक्षेम पूछी तथा स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।