आयुष विभाग की प्रमुख सचिव करलीन देशमुख ने की संभाग में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व आयुष कार्यालय भवन निर्माण की समीक्षा, पौधा भी रोपा

आय़ुष विभाग की प्रमुख सचिव ने शुक्रवार को रतलाम जिले का दौरा किया। उन्होंने संभीग के आयुष अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

Feb 5, 2022 - 02:29
 0
आयुष विभाग की प्रमुख सचिव करलीन देशमुख ने की संभाग में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व आयुष कार्यालय भवन निर्माण की समीक्षा, पौधा भी रोपा
आयुष विभाग की बैठक लेतीं (पहला चित्र) और पौधा रोपतीं (दूसरी चित्र) प्रमुख सचिव करलीन खोंगवार देशमुख।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म. प्र. शासन  आयुष विभाग की प्रमुख सचिव करलीन खोंगवार देशमुख शुक्रवार को रतलाम पहुंचीं। उन्होंने उज्जैन संभाग के समस्त जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक जिला आयुष कार्यालय में ली।

बैठक के दौरान देशमुख ने उनके द्वारा संभाग के जिलों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण कार्य की प्रगति, सीएचओ की पदस्थापना, नवीन जिला आयुष कार्यालय भवन के निर्माण की समीक्षा की। इस दौरान वेतन एवमं बजट संबधी समस्या का निराकरण कर स्थापना से संबंधित चर्चा भी की। उन्होंने पौधा भी रोपा।

बैठक में संभागीय आयुष अधिकारी सभी जिलों के जिला आयुष अधिकारी तथा रतलाम जिले के आयुष चिकित्सा अधिकारी एवम् समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।