इंडियन स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित अभा फुटबाल स्पर्धा में तीसरे दिन कोलकाता और औरंगाबाद की टीमों ने जीते मुकाबले

रतलाम चल रही अखिल भारतीय फुटबाल स्पर्धा में तीसरे दिन कोलकाता ने इंदौर तथा औरंगाबाद ने निंबाहेड़ा की टीमों को पराजित किया।

Oct 12, 2022 - 03:10
Oct 12, 2022 - 03:11
 0
इंडियन स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित अभा फुटबाल स्पर्धा में तीसरे दिन कोलकाता और औरंगाबाद की टीमों ने जीते मुकाबले
रतलाम में आयोजित अखिल भारतीय फुटबाल स्पर्धा में कोलकाता और इंदौर की टीमें फुटबाल को गोल में डालने के लिए जद्दोजहद करती हुई।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इंडियन स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय फुटबाल स्पर्धा के तीसरे दिन मंगलवार को दो मैच हुए। एक मैच में कोलकाता और दूसरी में औरंगाबाद की टीमें विजयी रहीं।

(खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया।)

स्पर्धा का आयोजन रेलवे खेल मैदान में हो रहा है। मंगलवार को हुए मुकाबले में मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया थे। आयोजन में विशेष रूप से नीलेश पटेल उपस्थित थे। पहला मैच कोलकाता एवं इंदौर के मध्य खेला गया। इसमें कोलकाता ने 3-1 से विजय प्राप्त की। कोलकाता की ओर से विकास सिंह ने एक गोल किया। इसके बाद दूसरा एवं तीसरा गोल रेहान मलिक ने दागा। वहीं इंदौर की ओर से एकमात्र गोल हो सका।

स्पर्धा का दूसरा मैच औरंगाबाद व निंबाहेड़ा के मध्य खेला गया। इसमें औरंगाबाद की टीम 3 -1 से विजयी रही। स्पर्धा की पहली हैट्रिक औरंगाबाद की ओर से शुभम् दायमा ने मारी। उन्होंने लगातार तीन गोल दागे। पहले मैच में रैफरी कमल अहीर, विकास शुक्ला, मोहन पटेल और दूसरे मैच में सुनील वर्मा, बाबा, अजय यादव तथा मोहन पटेल थे।

ये रहे मौजूद

स्पर्धा में संयोजक राकेश मिश्रा, सह संयोजक राहुल ओस्तवाल (जावरा), नीलेश पटेल (रतलाम), अध्यक्ष अजय तिवारी समाजसेवी, कार्यकारी अध्यक्ष मदन सोनी, सचिव सलमान अब्बासी, उपाध्यक्ष इरफान अंसारी, महेश शर्मा, विनोद राठौड़, चेतन्य शर्मा, सुनील वर्मा, प्रफुल्ल सोलंकी, इकबाल अहमद अब्बासी, श्यामसुंदर कैथवास, सोनू यादव, शरद घावरी सहित अन्य मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।