स्व. मांगीलाल यादव स्मृति व्याख्यान आज, विचारक जसविंदर सिंह ‘क्रांतिकारी आंदोलन और दुर्गा भाभी’ विषय पर देंगे व्याख्यान

क्रांतिकारी आंदोलन में दुर्गा भाभी का योगदान उल्लेखनीय रहा है। इससे प्रभावित रहे मांगीलाल यादव की स्मृति में 16 जुलाई को रतलाम में व्याख्यान होने जा रहा है।

Jul 16, 2024 - 08:52
 0
स्व. मांगीलाल यादव स्मृति व्याख्यान आज, विचारक जसविंदर सिंह ‘क्रांतिकारी आंदोलन और दुर्गा भाभी’ विषय पर देंगे व्याख्यान
मांगीलाल यादव स्मृति व्याख्यान 16 जुलाई को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रांतिकारी जीवन दर्शन के अध्येता स्व. मांगीलाल यादव की स्मृति में व्याख्यान का आयोजन 16 जुलाई (मंगलवार) को सुबह 11 बजे सज्जन प्रभा कॉन्फ्रेंस हॉल रतलाम पर होगा। भोपाल के विचारक जसविंदर सिंह "क्रांतिकारी आंदोलन और दुर्गा भाभी" विषय पर अपना व्याख्यान देंगे। स्व. यादव के मित्रगण उनके जीवन पर प्रकाश डालेंगे।

उल्लेखनीय है कि क्रांतिकारी आंदोलन में दुर्गा भाभी की एक महत्वपूर्ण भूमिका रही और मांगीलाल यादव दुर्गा भाभी के क्रांतिकारी आंदोलन से बहुत प्रभावित थे। उनकी इसी स्मृति को याद करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति ने शहर के सुधिजनों से व्याख्यान में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।