मालवा की सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म 'मालवा मराठा' का सीक्वल 'मालवा मराठा-2' जल्द होगा तैयार, निर्माता-निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा ने शुरू की तैयारी, ऑडिशन शुरू 

मालवा मराठा फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर मिल चुकी है काफी सफलता। फिल्म मलवांचल की सत्य घटनाओं पर स्थानीय कलाकारों को लेकर बनाई गई थी। 

Mar 2, 2022 - 22:45
Mar 2, 2022 - 22:49
 0
मालवा की सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म 'मालवा मराठा' का सीक्वल 'मालवा मराठा-2' जल्द होगा तैयार, निर्माता-निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा ने शुरू की तैयारी, ऑडिशन शुरू 
फिल्म निर्माता-निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा फिल्म मालवा मराठा-2 को लेकर मंथन करते हुए।

मालवा मराठा की अपार सफलता को ध्यान में रखते हुए निर्माता-निर्देशक हरीश ने लिया सीक्वल बनाने का फैसला

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मालवांचल की सत्य घटनाओं पर आधारित और स्थानीय कलाकारों को लेकर बनाई गई फिल्म मालवा मराठा की सफलता देखते हुए अब इस फिल्म का सिक्वल बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा ने ‘मालवा मराठा-2’ के लिए कलाकारों का ऑडिशन शुरू कर दिया है।

हरीश दर्शन शर्मा द्वारा तीन वर्ष पूर्व मालवांचल की सत्य घटनाओं पर फिल्म ‘मालवा मराठा’ बनी गई थी। इसे जबर्दस्त सराहना मिली। इस सफलता को देखते हुए प्रतिष्ठित फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज़ इन्टरनेशनल द्वारा अपने ऑफिशियल ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘इरोज़ नाऊ’ पर ‘मालवा मराठा’ को प्रदर्शित किया गया था। यह अब भी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ‘जियो सिनेमा’, ‘एयरटेल एक्सट्रीम’ जैसे प्रतिष्ठित ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी ‘मालवा मराठा’ को प्रदर्शित किया गया था। इन सभी प्लेटफॉर्म्स पर ‘मालवा मराठा’ अब भी उपलब्ध है। इस फिल्म का संगीत भी जबर्दस्त हिट हुआ। इन्टरनेशनल म्यूजिक कंपनी ‘हंगामा’ की टॉप-40 लिस्ट में भी इसे स्थान मिला।

स्क्रिप्टिंग पूरी, कुछ कलाकार भी चयनित

‘मालवा मराठा’ की अपार सफलता से उत्साहित होकर युवा फिल्म निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा अब ‘मालवा मराठा’ का सीक्वल ‘मालवा मराठा-2’ बनाने का निर्णय लिया है। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। स्क्रिप्टिंग पूरी हो चुकी है। कुछ कलाकारों का चयन भी कर लिया गया है। फिल्म के अन्य कलाकारों का ऑडिशन इन्दौर और भोपाल में किया जा रहा है।

अत्याधुनिक तकनीक के साथ होगी शूटिंग

‘मालवा मराठा-2’ की शूटिंग भी जल्दी ही प्रारंभ की जाएगी। इस बार ‘मालवा मराठा-2’ की शूटिंग देश के अग्रणी ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे ‘अमेजन प्राइम’, ‘नेटफ्लिक्स’ इत्यादि में उपयोग में लाई जा रही अत्याधुनिक तकनीकों के साथ की जाएगी। का फिल्म का प्रदर्शन अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी आसानी से किया जा सके।

प्रतिष्ठित फिर्म निर्देशक देंगे एक्टिंग का प्रशिक्षण

फिल्म के निर्माता-निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा ने बताया ऑडिशन के माध्यम से चयनित कलाकारों को एक्टिंग की बारीकियां सिखाने के लिए वर्कशॉप भी आयोजित की जाएंगी। प्रशिक्षण प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक देंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।