रूस और यूक्रेन के मध्य जारी युद्ध के विराम एवं विश्व शांति की कामना से पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी मित्र मंडल ने किया यज्ञ और लघु रुद्राभिषेक

पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा नेता हिम्मत कोठारी मित्र मंडल ने लिमड़ेश्वर महादेव मंदिर में अऩुष्ठान किया। इसमें भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पूर्व गृह मंत्री का मानना है कि युद्ध किसी मसले का हल नहीं है। इसलिए इसका थमना जरूरी है।

रूस और यूक्रेन के मध्य जारी युद्ध के विराम एवं विश्व शांति की कामना से पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी मित्र मंडल ने किया यज्ञ और लघु रुद्राभिषेक
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध विराम और विश्व शांति की कामना से यज्ञ करते पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी एवं अन्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रूस और यूक्रेन के बीच जारी महाविनाश के युद्ध में प्रतिदिन अनेक लोग मारे जा रहे हैं। इस युद्ध में विश्व की शांति छिन गई है। यूक्रेन में रहने वाले अन्य देशों के लोग बेघर हो गए हैं। इसके भयावह परिणाम सामने नजर आ रहे हैं। इसी के मद्देनजर पूर्व गृह मंत्री हम्मत कोठारी मित्र मंडल ने बुधवार को यज्ञ एवं लघु रुद्राभिषेक किया। इस दौरान युद्ध विराम और विश्व शांति की कामना की गई।

विश्व शांति एवं महाविनाश युद्ध की समाप्ति को लेकर यज्ञ एवं लघु रुद्राभिषेक डालूमोदी बाजार स्थित लिमड़ेश्वर महादेव मंदिर में किया गया। इसमें पूर्व गृह मंत्री कोठारी सहित भाजपा नेताओं ने आहुतियां डाली। अनुष्ठान सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चला। पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कोठारी के अऩुसार युद्ध किसी भी मसले का हल नहीं होता लेकिन फिर भी जंग होती है। इससे समाज और देश के बीच कटुता की भावना ही पनपती है।  युद्ध जिस तरह आगे बढ़ रहा है उसे देख कर लगता है कि यह विश्व युद्ध का रूप धारण ना कर ले। अगर ऐसा हुआ तो सम्पूर्ण विश्व प्रभावित होगा। यह महाविनाशक युद्ध आर्थिक एवं पर्यावरण के लिए भी घातक होगा। इसलिए युद्ध का जल्द समाप्त होना अत्यंत आवश्यक है। ईश्वर से इसी की कामना की गई है।

ये भी हुए शामिल

बजरंग पुरोहित, महेंद्र कोठारी, शरद जोशी, पवन सोमानी, दिनेश पोरवाल, महेंद्र गदिया, ललित कोठारी, मनीष शर्मा, जयेश राठौड़, यतेन्द्र भारद्वाज, राजेन्द्र राठौड़, मुन्ना जोशी, अशोक जैन लाला, गोपाल परमार, विकास कोठारी, राम काल्ल्याणे, अनिल कोठारी, गोपाल सोलंकी, राजेन्द्र मौर्य, मनोज कोठारी, मुकेश मीणा, धर्मेंद्र अग्रवाल, पवन कोठारी, बलवीरसिंह सोढ़ी, राकेश कोठारी, अजय श्रीमाल, संजय कोठारी, अरुण चौरड़िया, नीलेश लुणावत, रखब चत्तर मनोज कटारिया, महेश त्रिपाठी, तपन शर्मा, ईश्वर पांचाल, पवन शर्मा, अनिल वोरा, दिनेश राठौर, गौरव त्रिपाठी, महेश त्रिपाठी, जयंतीलाल चौधरी, गोपाल गहलोत, महेश सोलंकी, राजेश जैन आदि शामिल हुए।