किशोर कुमार के गाए गीतों की प्रस्तुति देकर सुर संगम ग्रुप के कलाकारों ने बांधा समां, मनपसंद नगमों पर खूब झूमे श्रोता

शहर के सुर संगम ग्रुप ने गायक किशोर कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गीत-संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कलाकारों ने किशोर के गाए गीतों को गाकर उन्हें स्वरांजलि दी।

Aug 8, 2022 - 11:56
Aug 8, 2022 - 11:59
 0
किशोर कुमार के गाए गीतों की प्रस्तुति देकर सुर संगम ग्रुप के कलाकारों ने बांधा समां, मनपसंद नगमों पर खूब झूमे श्रोता
गीत के माध्यम से पार्श्व गायक किशोर कुमार को स्वरांजलि देते सिसौदिया।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर सुर संगम ग्रुप द्वारा संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रुप के कलाकारों ने किशोर द्वारा गाए गीतों की प्रस्तुति देकर संगीत प्रेमियों की दाद बटोरी।

आयोजन स्टेशन रोड स्थित महाराष्ट्र समाज के सभागृह में हुआ। ग्रुप संचालक विजेंद्रसिंह सिसौदिया, प्रमोद सिसौदिया व भुवनेश कुमार पंडित ने बताया कि पिछले दिनों किशोर दा का जन्मदिन था। इस उपलक्ष में  ग्रुप द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया गया।

कार्यकर्म का आगाज अल्फिया खान द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद गीतों की प्रस्तुतियां हुईं। ग्रुप के कलाकार  विजेंद्रसिंह सिसौदिया, प्रमोद सिसौदिया, भुवनेश पंडित, मनवीर सिसौदिया, विजय गुप्ता, नीता गुप्ता, पवन भटनागर, गोपाल बोरीवाल, अल्फिया खान, पूजा भावसार, वंदना जलगांवकर ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन विजेंद्र सिंह सिसौदिया ने किया।
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।