महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा मेयर इन कौंसिल गठित, पूर्व एमआई सदस्य भदौरिया को पुनः मिला स्थान, सपना को लेकर पूर्व निगम अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी को दिया सम्मान

महापौर प्रहलाद पटेल ने अपनी मेयर इन काउंसिल का ऐलान कर दिया है। इसमें पूर्व एमआईसी सदस्य सहित कई नए चेहरों को स्थान दिया गया है। पूर्व नगर निगम अध्यक्ष एवं आरडीए अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी को सम्मान देने के लिए उनकी पुत्रवधू सपना त्रिपाठी को भी स्थान दिया गया है।

Aug 19, 2022 - 21:12
 0
महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा मेयर इन कौंसिल गठित, पूर्व एमआई सदस्य भदौरिया को पुनः मिला स्थान, सपना को लेकर पूर्व निगम अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी को दिया सम्मान
महापौर प्रहलाद पटेल ने गठित की एमआईसी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महापौर प्रहलाद पटेल ने मेयर इन काउंसिल की घोषणा कर दी है। इसमें कुछ को छोड़कर ज्यादातर नाम नए हैं। निगम अध्यक्ष के चुनाव के बाद मेयर इन काउंसिल में चौंकाने वाले नाम आने से भाजपा पार्षदों में असंतोष की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। हालांकि अभी किसी ने खुल कोई कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

महापौर पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंदजी शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, संभागीय भाजपा प्रभारी, कान्तदेवसिंह एवं जिला भाजपा प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा अनुशंसित पार्षदों को काउंसिल में लिया गया है।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि मेयर इन कौंसिल में वार्ड 5 के पार्षद एवं पूर्व एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया को पुनः स्थान दिया गया है। इनके अलावा वार्ड 8 के गिरधारीसिंह (पप्पू पुरोहित), वार्ड 17 की अनीता कटारा, वार्ड 18 के मनोहरलाल सोनी (राजू सोनी), वार्ड 22 के विशाल शर्मा, वार्ड 23 के अक्षय संघवी, वार्ड 40 से धर्मेन्द्र व्यास, वार्ड 41 से दिलीप गांधी, वार्ड 32 के रामलाल डाबी एवं पूर्व नगर निगम अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी की पुत्रवधू वार्ड 49 की पार्षद सपना गौरव  त्रिपाठी को शामिल किया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।