व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क पूर्ववत रहने पर महापौर पटेल व भाजपा पदाधिकारियों ने विधायक काश्यप का किया अभिनंदन

महापौर प्रहलाद पटेल एवं भाजपा नेताओं ने विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान किया। सम्मान व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क यथावत रखवाने में सहयोग के लिए किया गया।

Apr 29, 2023 - 23:23
 0
व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क पूर्ववत रहने पर महापौर पटेल व भाजपा पदाधिकारियों ने विधायक काश्यप का किया अभिनंदन
विधायक काश्यप का स्वागत करने पहुंचे महापौर प्रहलाद पटेल और अन्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क की नई प्रणाली लागू किए जाने के आदेश पर शासन द्वारा रोक लगाए जाने पर महापौर प्रहलाद पटेल और भाजपा पदाधिकारियों ने विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया। इसके साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के प्रति भी आभार माना।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क की नई प्रणाली लागू करने के संबंध में आदेश जारी किए गए थे, जिससे व्यापारिक वर्ग में असंतोष था। इस मामले की गंभीरता को समझते हुए विधायक काश्यप द्वारा व्यापारियों की समस्या के संबंध में मुख्यमंत्री चौहान एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह को पत्र लिखा था। इसमें वर्तमान में क्षेत्रफल आधारित कर प्रणाली को लागू करना अप्रासंगिक बताया था।

इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए शासन ने फिलहाल उक्त आदेश पर रोक लगा दी। इस बात को लेकर महापौर पटेल के साथ भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार, प्रोफेसर इमरान आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।