रॉयल हॉस्पिटल का चिकित्सा शिविर 11 दिसंबर को तितरी में, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण होगा, दवाई भी दी जाएगी

रतलाम के तितरी में गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टर स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार करेंगे।

Dec 11, 2022 - 02:13
 0
रॉयल हॉस्पिटल का चिकित्सा शिविर 11 दिसंबर को तितरी में, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण होगा, दवाई भी दी जाएगी
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महू-नीमच रोड पर सालाखेड़ी स्थित रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के आयोजन का अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में चिकित्सा संस्थान द्वारा 11 दिसंबर (रविवार) को तितरी गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक गांव के सरदार पटेल स्कूल के सामने होगा।

रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया शिविर में हॉस्पिटल के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ सेवाएं देगा। डॉ. शमशुलहक, डॉ. सी. पी. जोशी व डॉ. रुकईया बुरहानी मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार करेंगे। मरीजों को जरूरी दवाइयां भी हॉस्पटल की ओर से निःशुल्क दी जाएंगी। आगंतुकों एवं चिकित्सकों के सहयोग के लिए, शिविर में हॉस्पिटल स्टाफ भी उपस्थित रहेगा। शिविर में पैथोलॉजी की समस्त जांच के लिए सेम्पल लेने की भी सुविधा रहेगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।