नियुक्ति / मनोनयन : यास्मीन शेरानी महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष व जुबिन जैन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

रतलाम जिले से कांग्रेस और भाजपा में नियुक्तियों का दौर जारी है। पार्षद यास्मीन शेरानी को महिला कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष जबकि जुबिन जैन को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Apr 4, 2026 - 19:17
Apr 4, 2026 - 21:01
 0
नियुक्ति / मनोनयन : यास्मीन शेरानी महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष व जुबिन जैन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
यास्मीन शेरानी (प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस) एवं जुबिन जैन (जिला उपाध्यक्ष भाजपा)

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कांग्रेस की पार्षद यास्मीन शेरानी और भाजपा के युवा नेता जुबिन जैन को संगठनों में नई जिम्मेदारियां मिली हैं। शेरानी को मप्र महिला कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं जैन रतलाम जिला भाजपा के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी ने अपनी कार्यकारिणी का ऐलान शनिवार को किया। इसमें रतलाम से यास्मीन शेरानी को उपाध्यक्ष पद पर स्थान दिया। रतलाम से ही रानी देवड़ा का नाम भी शामिल है जिन्हें प्रदेश सचिव बनाया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा की स्वीकृति के बाद जारी की गई है। सूची में कुल चार उपाध्यक्ष हैं जिनमें से दो ग्वालियर और एक इंदौर से हैं।

ये भी पढ़ें

उधर, भारतीय जनता पार्टी के रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने युवा नेता जुबिन जैन को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।