विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में होगा विधायक क्रिकेट महोत्सव, 16 अप्रैल से 7 मई तक होगा आयोजन

अप्रैल व मई में विधायक क्रिकेट स्पर्धा आयोजित होगी। विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में होने वाली स्पर्धा में लाखों रुपए के नकद पुरस्कर दिए जाएंगे।

Mar 22, 2023 - 02:01
Mar 22, 2023 - 02:32
 0
विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में होगा विधायक क्रिकेट महोत्सव, 16 अप्रैल से 7 मई तक होगा आयोजन
विधायक क्रिकेट महोत्सव।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में आगामी दिनों में खेल प्रेमियों के लिए विधायक क्रिकेट महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली खेल स्पर्धा की तैयारियों के संबंध में सामान्य समिति गठन किया गया है। इसमें भाजपा जिला महामंत्री, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा, निलेश पटेल के अलावा एक भाजपा जिला महामंत्री, एक भाजपा मंडल अध्यक्ष और एक एमआईसी सदस्य को शामिल किया गया है।

विधायक क्रिकेट महोत्सव को लेकर विधायक काश्यप और समिति सदस्यों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें काश्यप ने बताया कि क्रिकेट महोत्सव का आयोजन 16 अप्रैल से 7 मई तक होगा। टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में सर्वाधिक टीमें भाग लेंगी। स्पर्धा शहर के दो मैदान नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर आयोजित होगी। विधायक क्रिकेट महोत्सव में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को पुरुस्कृत किया जाएगा। स्पर्धा में लाखों रुपए के इनाम दिए जाएंगे। स्पर्धा में सहभागिता करने वाली टीमों को फॉर्म वितरण नेहरू स्टेडियम से किए जाएंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।