सांसद गुमान सिंह डामोर दो दिवसीय प्रवास पर रतलाम आएंगे, वे इस दौरान मतदाताओं से जनसंपर्क करेंगे

रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद 4 एवं 5 जुलाई को रतलाम में रहेंगे। वे इस दौरान ग्रामीणों इलाकों का भ्रमण कर जनसंपर्क करेंगे।

Jul 4, 2022 - 02:12
Jul 4, 2022 - 02:16
 0
सांसद गुमान सिंह डामोर दो दिवसीय प्रवास पर रतलाम आएंगे, वे इस दौरान मतदाताओं से जनसंपर्क करेंगे
गुमानसिंह डामोर, सांसद- रतलाम संसदीय क्षेत्र

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद गुमानसिंह डामोर रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे यहां पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में जन सम्पर्क करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष साथ रहेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि सांसद डामोर 4 जुलाई को दोपहर 2 बजे ग्राम पलाश, 4 बजे मुंदड़ी एवं 5 बजे पिपलखूंटा पहुंचेंगे। इसी प्रकार 5 जुलाई को डामोर सुबह 8 बजे ग्राम लुनेरा, चितावत, शिवपुर, इटावा खुर्द, नायन, पलसोड़ी, रामपुरिया, जामथुन एवं गोपालपुरा में रहेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।