रतलाम : बिबड़ोद नवयुवक मंडल ने 40 वर्षों में किए सेवा कार्यों से बनाई पहचान, साधारण सभा में दिलीप लोढ़ा अध्यक्ष एवं हेमंत कोठारी सचिव बने

रतलाम में विबड़ोद नवयुवक मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने नवयुवक मंडल के सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

Mar 23, 2026 - 22:28
Mar 23, 2026 - 22:56
 0
रतलाम : बिबड़ोद नवयुवक मंडल ने 40 वर्षों में किए सेवा कार्यों से बनाई पहचान, साधारण सभा में दिलीप लोढ़ा अध्यक्ष एवं हेमंत कोठारी सचिव बने
बिबड़ोद नवयुक मंडल की साधारण सभा में उपस्थित सदस्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बिबड़ोद नवयुवक मंडल रतलाम में निरंतर 40 वर्षों से धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य रचनात्मक कार्य और सेवा कर रहा है। अपने सेवा प्रकल्पों के चलते ही मंडल ने नगर अपनी अलग पहचान बनाई है। यह बात मंडल की साधारण सभा में वक्ताओं ने कही।

Google NewsFollow Us

सभा के अतिथि ललित कोठारी, अशोक चौटाला, प्रीतेश गादिया, प्रदीप पोखरना रहे जिनका स्वागत मंडल पदाधिकारियों ने किया। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष दिलीप लोढ़ा एवं सचिव हेमंत कोठारी बनाए गए। उपाध्यक्ष विमल गुगलिया, कोषाध्यक्ष संजय चोपड़ा, सहसचिव मुकेश तांतेड़ बनाए गए। मार्गदर्शक मंडल में हिम्मत कोठारी, संरक्षक लालचंद सुराणा, ललित कोठारी, अशोक चौटाला, संयोजक जयंतीलाल भरगट, प्रदीप पोखरना, स्तम्भ संजय भंडारी, शैलेन्द्र लालन बनाए गए।

ये बने कार्यकारिणी सदस्य

कार्यकारणी में आकाश कोठारी, गजेंद्र मेहता, अभय गुगलिया, चाँदप्रकाश मेहता, सोनिल लालन, रजत लोढ़ा, संदीप चौहान, उत्तम कटारिया, मणिभद्र भंडारी, जितेन्द्र चोपड़ा, शुभम कटारिया, सिद्धार्थ कोठारी, दीपक भरगट, प्रदीप डांगी, नीलेश पोरवाल, सौरभ भंडारी, सुनील चौरड़िया, देवेंद्र दरबार, उमेश पावेचा, पंकज श्रीमाल शामिल किए गए हैं।

महिला मंडल में इन्हें शामिल किया

महिला मंडल परिवार में सुधा भंडारी, विभा लालन, पिस्ता लोढ़ा, प्रभा कोठारी, प्रभा भरगट, शशि चौहान, नीतू श्रीमाल, ममता चोपड़ा, नीलिमा पोरवाल, बबिता चौरड़िया, प्रियंका कोठारी, मलका तांतेड़, माधुरी चौपड़ा, नेहा भरगट, प्रीति जैन, चांदनी पावेचा को लिया गया। संचालन हेमंत कोठारी ने किया। आभार जितेन्द्र चोपड़ा ने माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।