भाजपा नेता प्रवीण सोनी एवं मित्र मंडल ने किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत, रतलाम आगमन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रथम रतलाम आगमन पर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। भाजपा नेता प्रवीण सोनी मित्र मंडल ने भी स्वागत कर रतलाम आगमन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

भाजपा नेता प्रवीण सोनी एवं मित्र मंडल ने किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत, रतलाम आगमन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया
मुख्यमंत्री डॉ. प्रवीण सोनी का स्वागत करते भाजपा नेता प्रवीण सोनी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शनिवार को प्रथम नगर आगमन पर भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके मित्र मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को प्रथम बार रतलाम आए। यहां उन्होंने प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। हेलीपैड से बैठक स्थल पर पहुंचने के मध्य जगह-जगह मंच बनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। अतिथि गार्डन के बाहर भाजपा नेता प्रवीण सोनी और मित्र मंडल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भाजपा नेता सोनी ने मुख्यमंत्री को पुष्प हार पहनाया। इस अवसर पर समाजसेवी ललित दख, सूरज जाट, अभय काबरा, अनिल कटारिया, रोहन सोनी, करण ठाकुर आदि मौजूद रहे।