भाजपा रतलाम जिले के सभी मंडलों में की प्रभारियों की नियुक्ति ताकि संगठन मंडल स्तर पर और हो सके मजबूत

भाजपा द्वारा मंडलों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

Dec 23, 2022 - 23:45
Dec 23, 2022 - 23:46
 0
भाजपा रतलाम जिले के सभी मंडलों में की प्रभारियों की नियुक्ति ताकि संगठन मंडल स्तर पर और हो सके मजबूत
रतलाम में भाजपा के मंडल प्रभारी नियुक्त।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश संगठन और जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय की सहमति से जिले के मण्डल प्रभारियों की नियुक्ति की गई। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी एवं सहप्रभारी निलेश बाफना ने दी।

त्रिपाठी व बाफना ने बतया सूरजमल जैन मंडल में लाल बहादुर पाटीदार, मुखर्जी मंडल में पिंकेश मेहरा, दीनदयाल मंडल में पूर्व विधायक संगीता चारेल, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में बद्रीलाल शर्मा, आम्बेडकर मंडल में रतनलाल लाकड़, नामली मंडल में अरुण त्रिपाठी, धराड़ मंडल में दिनेश शर्मा, शबरी मंडल में शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया, बांगरोद में सुनील सारस्वत, चन्द्रशेखर आजाद में जयवंत कोठारी को प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार जावरा नगर मंडल में ओपेन्द्र सिंह जाधव, जावरा ग्रामीण मंडल में कालूसिंह परिहार, पिपलौदा मंडल में प्रदीप, सुखेड़ा मंडल में संजय बंटी पितलिया, सैलाना मंडल में सोना शर्मा, सरवन बेड़दा मंडल में निर्मल कटारिया, बाजना मंडल में किर्तीशरणसिंह, रावटी मंडल में राजेन्द्र पाटीदार, राजापुरा माताजी में दशरथ पाटीदार, आलोट मंडल में बलवंत भाटी, ताल मंडल में मनोज शर्मा, बड़ावदा मंडल में महेश सोनी, श्रीमंत राजमाता सिंधिया मंडल में प्रदीप चौधरी को मण्डल प्रभारी नियुक्त किया है। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।