सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 सैनिक शहीद, 4 घायलों को किया एयरलिफ्ट, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख

गुरुवार को सिक्किम में सेना का एक ट्रक खाई में पलट गया। हादसे में 16 जवान शहीद हो गए जबकि 4 सैनिक घायल हुए।

Dec 23, 2022 - 22:24
Dec 23, 2022 - 23:36
 0
सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 सैनिक शहीद, 4 घायलों को किया एयरलिफ्ट, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख
सिक्किम में खाई में पलटे ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । सिक्किम के जेमा से बड़ी खबर आई है। यहां के जेमा में आर्मी का एक ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए। 4 घायलों को एयरलिफ्ट किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य हस्तियों ने दुख जताते हुए हादसे का शिकार सैनिकों श्रद्धांजलि अप्रित की है।

भारतीय सेना का एक ट्रक और दो वैन सिक्किम के चटन से थंगू जाने के लिए निकले थे। रास्ते तीखा मोड़ होने के ड्राइवर ट्रक पर नयंत्रण नहीं रख सका ट्रक जेमा में खाई में जा गिरा। इससे ट्रक में सवार 16 सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। 4 सैनिक घायल हे, चारों को हेलीकॉप्टर से लिफ्ट कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

भारतीय सेना के अधिकारियों के असार वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसला और खाई में जा गिरा। ट्रक के साथ साथ सेना की दो वैन भी थीं। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया है। शवों को भी निकाला।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। इसी प्रकार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताया। उन्होंने कहा है कि उत्तरी सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। देश उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कृतज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को मेरी संवेदनाएं। राजनाथ सिंह ने घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना की है। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भी दुख जताया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।