रतलाम के पलसोड़ा फंटे पर निर्माणाधीन कॉलोनी के पास क्रेन से टकराया बाइक सवार युवक, मौके पर ही हो गई मौत

रतलाम में एक बाइक सवार युवक क्रेन से टकरा गया। हादसे में युवक की मौत हो गई।

Feb 28, 2024 - 01:25
 0
रतलाम के पलसोड़ा फंटे पर निर्माणाधीन कॉलोनी के पास क्रेन से टकराया बाइक सवार युवक, मौके पर ही हो गई मौत
रतलाम में क्रेन और बाइक की टक्कर में युवक की मौत।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के रतलाम में पलसोड़ा फंटे के पास निर्माणाधीन एक कॉलोनी के पास सड़क पर क्रेन से बाइक सवार युवक टकरा गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे और उन्होंने पुलिस ने कॉलोनाइजर के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को 27 वर्षीय अंकित पिता दिनेश पांचाल पलसोड़ा फंटे के पास बाइक पर पलसोड़ा से रतलाम तरफ आ रहा था। तभी उसकी बाइक सड़क पर खड़ी क्रेन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार अंकित गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसका पता लगते ही अंकित का बड़ा भाई बेहोश हो गया जिसे परिजन और ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। यहां से वे और अंकित के परिजन के साथ औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे।

परिजन और ग्रामीणों ने उन्होंने थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा से कहा कि हादसे के लिए पलसोड़ा फंटे के पास निर्माणाधीन कॉलोनी के कॉलोनाइजर को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की। इस पर थाना प्रभारी वर्मा ने समझाइश दी। इसके पुलिस ने क्रेन के ऑपरेटर के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया। अंकित का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह किया जाएगा।

अप्रैल 2022 में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार अंकित की 29 अप्रैल 2022 को दुर्गा से शादी हुई थी। 2011 में पिता का निधन हुआ था। इससे अब अंकित के परिवार में भाई, मां राधा और पत्नी दुर्गा हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।