राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रकट कार्यक्रम 28 फरवरी को, एक माह से जारी था अभ्यास और संपर्क

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रकट कार्यक्रम 28 फरवरी को होगा। इसकी सारी तैयारी हो चुकी हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रकट कार्यक्रम 28 फरवरी को, एक माह से जारी था अभ्यास और संपर्क
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का रतलाम नगर का प्रकट कार्यक्रम 28 फरवरी (बुधवार) को होगा। आयोजन शाम 4:00 बजे शहर के पोलो ग्राउंड पर होगा।

प्रकट कार्यक्रम को लेकर पूरे नगर में स्वयं सेवकों में उत्साह नजर आ रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए एक माह से तैयारी जारी है। इसके तहत प्रकट कार्यक्रम का अभ्यास एवं संपर्क का अभियान जारी है। कार्यक्रम में नगर की शाखाओं द्वारा प्रकट कार्यक्रम किया जाएगा। इसे देखने के लिए नगर के गणमान्य बंधु भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र के अधिकारी का प्रवास रहेगा।