रतलाम । जिला पंचायत CEO शृंगार श्रीवास्तव का इंदौर तबादला, अनिल भाना नगर निगम आयुक्त बने

सामान्य प्रशासन विभाग ने रतलाम के दो अधिकारियों के नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जिला पंचायत सीईओ को इंदौर भेजा गया है जबकि प्रभारी नगर निगम आयुक्त को अब इसी पद की स्थायी जिम्मेदारी दी ग ई है।

Sep 16, 2025 - 00:07
 0
रतलाम । जिला पंचायत CEO शृंगार श्रीवास्तव का इंदौर तबादला, अनिल भाना नगर निगम आयुक्त बने
शृंगार श्रीवास्तव एवं अनिल भाना

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र शासन के सामान्य प्रसासन विभाग ने सोमवार को एक आदेश जारी किया गया है। इसके अनुसार रतलाम में जिला पंचायत सीईओ पद पर पदस्थ शृंगार श्रीवास्तव को इंदौर नगर निगम का अपर आयुक्त बनाया गया है। वहीं जिले के भू-प्रबंधन अधिकारी अनिल भाना को रतलाम के नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। भाना अभी प्रभारी नगर निगम आयुक्त के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वे पहले भी यहां आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।