रतलाम का निवेश क्षेत्र अधिसूचित, विधायक चेतन्य काश्यप ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया

रतलाम और यहां लोगों के लिए अच्छी खबर है। रतलाम का निवेश क्षेत्र अधिसूचित कर दिया गया है। इसकी जानकारी राज्यपाल ने बजट पूर्व के अपने अभिभाषण में दी। रतलाम विधायक ने इसके लिए राज्यपाल व मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Feb 28, 2023 - 08:22
Mar 5, 2023 - 08:04
 0
रतलाम का निवेश क्षेत्र अधिसूचित, विधायक चेतन्य काश्यप ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया
रतलाम निवेश क्षेत्र घोषित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने विधानसभा में दिए अपने अभिभाषण में कहा कि रतलाम में प्रस्तावित औद्योगिक निवेश क्षेत्र को राज्य शासन ने अधिसूचित कर दिया है। इसके साथ ही देवास और पीथमपुर में भी निवेश क्षेत्र अधिसूचित किए गए हैं। विधायक चेतन्य काश्यप ने रतलाम निवेश क्षेत्र को अधिसूचित करने पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

विधायक काश्यप ने बताया कि रतलाम निवेश क्षेत्र शहर से पांच किलोमीटर दूर ग्राम बिबडौद के पास 1400 हेक्टेयर शासकीय भूमि में विकसित होगा। यह भूमि कलेक्टर रतलाम ने औद्योगिक नीति एवं निवेश विभाग को हस्तान्तरित कर दी है। करीब 25 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा और 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। अधिसूचित होने के बाद अब यह तेजी से आकार लेगा। औद्योगिक क्षेत्र बनने से रतलाम का बहुमुखी विकास होगा। साथ ही यह क्षेत्र मालवा-निमाड़ का बड़ा व्यापारिक केंद्र बनकर उभरेगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।