रतलाम : औद्योगिक क्षेत्र की प्लास्टिक फैक्ट्रियों में लगी आग, 10 किमी दूर तक दिखाई दीं आग की लपटें, रतलाम व आसपास के शहरों की दमकलों ने संभाला मोर्चा, देखें वीडियो...

रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र की प्लास्टिक फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग इतनी भीषण लगी कि लपटें 10 किमी दूर तक दिखाई दे रहीं थी।

Jan 13, 2023 - 23:19
 0
रतलाम : औद्योगिक क्षेत्र की प्लास्टिक फैक्ट्रियों में लगी आग, 10 किमी दूर तक दिखाई दीं आग की लपटें, रतलाम व आसपास के शहरों की दमकलों ने संभाला मोर्चा, देखें वीडियो...
रतलाम के डोसीगांव स्थित औद्योगिक क्षेत्र की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के डोसीगांव स्थित औद्योगिक क्षेत्र की दो प्लास्टिक फैक्ट्रियों में शुक्रवार रात को भीषण आग लग गई। आग लगने की प्रारंभिक वजह केबल में फाल्ट होना बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर रतलाम नगर निगम सहित आसपास की तकरीबन 9 फायर लॉरियां मौके पहुंच गईं थी और आग बुझाने का प्रयास कर रहीं थीं।

150

जानकारी के अनुसार डोसीगांव स्थित सुमायला और पटेल प्लस्टिक फैक्ट्रियों में रात तकरीबन पौने नौ बजे आग लगी। प्लास्टिक के दाने बनाने वाले फैक्ट्रियों में लगी आग की लपटें और घनाकाला धुआं 10 किलोमीटर दूर तक देखा जा सकता था।

500
200

सूचना मिलते ही रतलाम नगर निगम, इप्का लेबेरोटरी, नामली, जावरा और सैलाना आदि की फायर लॉरियां घटनास्थल पर पहुंच गईं अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही रतलाम शहर एसडीएम संजीव केशव पांडेय और सीएसपी हेमंत चौहान भी मौके पर पहुंच गए थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।