प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह 10 अगस्त को रतलाम में, तिरंगा यात्रा की बैठक और शाही सवारी में होंगे शामिल

प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह 10 अगस्त को रतलाम प्रवास पर रहेंगे। वे तिरंगा यात्रा की बैठक में शामिल होने के साथ श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी में सहभागिता करेंगे।

प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह 10 अगस्त को रतलाम में, तिरंगा यात्रा की बैठक और शाही सवारी में होंगे शामिल
कुं. विजय शाह, जिला प्रभारी मंत्री, रतलाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री कुंवर विजय शाह 10 अगस्त (सोमवार) को रतलाम प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होने के साथ ही श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी में भी सहभागिता करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुंवर विजय शाह सुबह 9.30 बजे इंदौर से रतलाम के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे उनका रतलाम आगमन होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे रंगोली गार्डन में तिरंगा यात्रा के संबंध में आयोजित बैठक में वे शामिल होंगे।

दोपहर 3 से 4 बजे तक उनका समय रतलाम सर्किट हाउस में आरक्षित रहेगा। इसके बाद शाम 4 बजे वे श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री शाम 5 बजे रतलाम से उज्जैन-इंदौर मार्ग होते हुए भोपाल के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें