मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम नगर इकाई गठित, सुनील दुबे अध्यक्ष व चेतन्य शर्मा सचिव बने

रतलाम में मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड की नगर इकाई का गठन किया गया है। पदाधिकारियों के बारे में जानने के लिए देखें यह खबर।

Sep 11, 2025 - 21:53
Sep 11, 2025 - 22:37
 0
मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम नगर इकाई गठित, सुनील दुबे अध्यक्ष व चेतन्य शर्मा सचिव बने
मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड रतलाम के पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम नगर इकाई का गठन किया गया है। गठन जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे की सहमति से किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुनील दुबे और सचिव की चेतन्य शर्मा को दी गई है। इनके अलावा अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन भी किया गया है।

जिला अध्यक्ष लोखंडे ने रतलाम नगर के नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि यह इकाई ब्राह्मण समाज में संगठन शक्ति को मजबूत करेगी तथा परशुराम कल्याण बोर्ड के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी।

पूरी कार्यकारिणी एक नजर में

अध्यक्ष

सुनील दुबे

उपाध्यक्ष

भवानी शंकर शर्मा एवं राजेंद्र चतुर्वेदी

सचिव

चेतन्य शर्मा

कोषाध्यक्ष

सत्येंद्र जोशी

सह सचिव

विजय शर्मा एवं सुशील कुमार दुबे

प्रचार प्रसार प्रभारी

असीमराज पांडेय, विशाल कोटिया एवं सार्थक व्यास

कार्यकारिणी सदस्य

अमित नागर, प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ. हेमंत कुमार तिवारी, पिंकेश भट्ट, अभिसार हाड़ा, विकास व्यास, राम नारायण शर्मा एवं नितिन जोशी

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।