PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर BJYM का सेवा अभियान, जिला अध्यक्ष सोनी सहित युवाओं ने किया 101 यूनिट रक्तदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो रतलाम ने लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित कर 101 यूनिट रक्तदान किया।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा, समर्पण और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रतलाम द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी के नेतृत्व में यह शिविर लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ।
शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता करते हुए 101 यूनिट रक्तदान किया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही युवाओं और आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्तदान को महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा बताते हुए कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। युवाओं से नियमित रूप से ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान भी किया गया।
ये उपस्थित रहे
रक्तदान शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी, जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें




