पहले गांधी प्रतिमा का अभिषेक किया और राम धुन गाई फिर धरना देकर प्रशासन को दी यह चेतावनी

कांग्रेस ने धरना देकर प्रदर्शन किया और नगर निगम तिराहे से विस्थापित दुकानदारों को उचित स्थान देने की मांग की। महात्मा गांधी की प्रतिमा को ढंकने पर विरोध भी जताया।

पहले गांधी प्रतिमा का अभिषेक किया और राम धुन गाई फिर धरना देकर प्रशासन को दी यह चेतावनी
रतलाम में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

शहर कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेसियों ने गांधी उद्यान में धरना-प्रदर्शन कर जताया प्रशासन की कार्रवाई  पर विरोध

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रशासन द्वारा नगर निगम चौराहे पर बरसों से व्यवसा कर रहे दुकानदारों को बिना सूचना दिए हटाने, उन्हें नगर निगम की सीमा में वैकल्पिक स्थान देने की मांग को लेकर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। इस दौरान चहारदीवारी में कवर कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किए जाने का विरोध भी कांग्रेस ने जताया।

यह भी देखें... शहर कांग्रेस ने लगाया गांधी उद्यान व प्रतिमा पर अवैध कब्जे का आरोप, 24 नवंबर को धरना देकर जताएगी विरोध

धरना प्रदर्शन के प्रारंभ में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अभिषेक कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात राम धुन गाकर धरने की शुरुआत की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, मयंक जाट, रजनीकांत व्यास, सतीश पुरोहित, निलोफर खान, सुजीत उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह अठाना, धर्मेंद्र शर्मा आदि ने संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में उद्यान के स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ की गई एवं छोटे दुकानदारों को अन्य जगह पर दुकान हेतु स्थान नहीं दिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इन्होंने दिया धरना

पार्षद मनीषा व्यास, मीनाक्षी सेन, वाहिद शेरानी, केशरबाई, वासिफ काजी, जोएब आरिफ, इकरार चौधरी, मकबूल कुरैशी, मंजूबाला गुर्जर, रजिया मंसूरी, हितेश पैमाल, वीरेंद्र प्रताप सिंह, हिना शेख मुकेश कोठारी, अभय सुराणा, प्रदीप राठौड़, जितेंद्र हाड़ा, जितेंद्र परिहार, शांतू गवली, सोनू व्यास, विजय उपाध्याय, इक्का बैलूत,  साबिर, राधा प्रजापति, यश दवे, नजमा बैलूत, रवि वर्मा, मनोज खोईवाल, चंद्रप्रकाश पुरोहित, मनोहर पचौरी, सुनील महावर, मीना जाट, सुनील मिश्रा, छोटू चावड़ा, कैलाश सोलंकी, असलम ताबिश, वीरपाल सिंह, तबस्सुम खान, विजय पंड्या लाला, संजय बरमेचा, अनिल नांदेचा, नरसिंह राठौड़, जीवन पांचाल, राजकुमार जैन, मुकेश सोलंकी सहित अन्य संबोधित किया।